सिरसा। बाबा साहेब डा1 भीमराव अम्बेडकर सभा एवं शिक्षा समिति हरियाणा की कार्यकारिणी की एक अति आवश्यक बैठक डा. अम्बेडकर लाइब्रेरी में भगवान दास बरोड प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 मई 2025 को डा. अम्बेडकर लाइब्रेरी बाबा साहेब डा. भमराव अम्बेडकर भवन बेगू रोड में बुद्ध पूर्णिमा मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। करूणा के सागर तथागत बुद्ध जिन्होंने संसार को समता और बंधुता का संदेश दिया, का जन्म उनको ज्ञान प्राप्त व उनके महापरिनिवार्ण की अद्भुत घटनाएं, बैसाख पूर्णिमा का पर्व यानि बुद्ध पूर्णिमा पर सामाजिक सौहार्द समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा तथागत बुद्ध के शांति के संदेश के बारे में आमजन को बताया जाएगा, ताकि आज के वातावरण में समाज के अंदर आपसी सौहार्द उत्पन्न हो और एक स्वस्थ समाज की स्थापना हो। सभा के महासचिव हंसराज बौद्ध ने बताया कि बैठक में दम्पति फुले पर बनी फिल्म पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में महामना ज्योतिबा फुले व माता सावित्री बाई फुले द्वारा महिलाओ और वंचित वर्ग को दी गई शिक्षा का महत्व बताया है। यह फिल्म समाज में महिलाओं और वंचित समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगी। फिल्म में अंधविश्वास व पाखंड को नकारते हुए वैज्ञानिक सोच पर बल दिया गया है, इसलिए इस फिल्म को देखने के लिए समाज का हर वर्ग ललायित है। परन्तु यह फिल्म सिरसा में अभी तक सिनेमा घर में उपलब्ध नहीं हो पाई है। सभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास करके नागरिक प्रशासन से इस फिल्म को सिरसा के सिनेमा घर में लगवाने की मांग की है तथा साथ ही मुख्य मंत्री से समाज हित में हरियाणा प्रदेश में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की भी मांग की है, ताकि समाज के गरीब लोग भी इस फिल्म से लाभांवित हो सके।
बुद्ध पूर्णिमा पर कार्यक्रम 12 मई को, बैठक में बनाई रणनीति
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
