सिरसा। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला सिरसा की मीटिंग दलीप सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में पार्टी के राज्य सचिव दरियाओ सिंह कश्यप विशेष तौर पर शामिल हुए। पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी भारतवासियों व एक नेपाली नागरिक को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीटिंग का आगाज किया गया। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय अधिवेशन 7-8 जून 2025 को यमुनानगर में व राष्ट्रीय अधिवेशन 21-25 सितम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा। राज्य सचिव साथी दरियाओ सिंह कश्यप ने अधिवेशन के लिए व्यापक रूप से तैयारी के लिए चर्चा की।
आगामी 20 मई को राष्ट्रीय मजदूर कर्मचारी संगठनों व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर एक दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने को लेकर प्रोग्राम तैयार किया गया। पंजाब व हरियाणा में पानी पर हो रही राज्यों के मुख्यमंत्रियों की नूरा कुश्ती पर बोलते हुए साथी स्वर्ण सिंह विर्क ने कहा कि सिरसा के हिस्से का पानी सभी नहरों में सही समय पर दिया जाए, ताकि नरमा कपास व पशुओं को लिए चारे की बुआई समय पर की जा सके। पीने के पानी की किल्लत भी बनी हुई है, उसका भी समाधान भी नहरों में पानी आने पर ही हो सकेगा। मीटिंग में बलराज बणी, हरदेव सिंह जोश, लक्ष्मन सिंह शेखावत, प्रितपाल सिंह सिद्धू, सर्वजीत सिंह सिद्धू, बलवंत सिंह सन्तनगर, गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह, रेशम सिंह संधु, तिलक राज विनायक, पाला चीमा, अमरजीत सिंह, कुलवंत सिंह रानियां, डा. सुखदेव सिंह जम्मू व तरसेम सिंह भडोलियांवाली इत्यादि ने भाग लिया।
राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर मीटिंग में बनाई रूपरेखा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
