वार्ड नंबर 8 में रोहताश जांगड़ा के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा
सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 8 में भाजपा नेता रोहताश जांगड़ा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर रोहताश जांगड़ा ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पूरे देश में संदेश जा रहा है कि यहां कण-कण में देशभक्ति है। हरियाणा वीरों की भूमि है और यहां के गांवों में जवान वीरता की मिशाल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया है। ऐसे जाबांज सैनिकों को पूरा देश नमन कर रहा है। इन सैनिकों के हाथों देश पूरी तरह से सुरक्षित है और आतंकवाद व पाकिस्तान यहां अशांति फैलाने की अब हिमाकत नहीं कर पाएंगे। जांगड़ा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर युद्ध नहीं था, बल्कि यह पहलगाम जैसी आंतकी घटना का करारा जवाब था। भारत का यही साहस ही नए भारत की पहचान है। यही देश का आत्मविश्वास है। सिंदूर ऑपरेशन ने दिखा दिया है कि पूरा देश एकजुट है और ऐसे में किसी की हिम्मत नहीं है, जो हमारे देश की ओर आंख उठाकर देख सके। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है, जो जवाब देना जानता है। जांगड़ा ने कहा कि तिरंगा यात्रा से पूरे देश में संदेश जा रहा है कि यहां कण-कण में देशभक्ति है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ओर आंख उठाकर देखने वाले पाकिस्तान व आतंकवाद को करारा जवाब दिया है। इस मौके पर सिरसा नगर अध्यक्ष सुमन शर्मा, सुखविंदर बराड़, विरेन्द्र तिन्ना, पार्षद जसपाल सिंह, राजसिंह मट्टू सहित काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
देश की ओर आंख उठाने वालों को सेना ने दिया करारा जवाब: रोहताश जांगड़ा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026