सिरसा। वेल्फेयर ट्रस्ट सिरसा द्वारा संचालित जनता मैटरनिटी एवं जनरल अस्पताल सिरसा में एमडी फिजिशियन डा. गौरव गुप्ता की सेवाएं 28 मई से नियमित रूप से शुरू हो चुकी हंै। अस्पताल प्रशासक राजकुमार कामरा ने बताया कि डा. गौरव गुप्ता को चिकित्सा क्षेत्र में 15 सालों का अनुभव है और वे फोर्टिस हार्ट इंस्टीट्यूट दिल्ली, संजीवनी अस्पताल सिरसा, डेरा सच्चा सौदा अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हंै। इसके अलावा वे मेडिकल कॉलेज अहमदाबाद में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर भी कार्य कर चुके हंै। अब डा. गौरव गुप्ता मुख्य रूप से शुगर, हाई बीपी, अस्थमा, थाइराइड, पीलिया व जोड़ों के दर्द के मरीजों की नियमित जांच व उपचार अस्पताल में करेंगे। उन्होंने बताया कि हृदय रोगों की रोकथाम व उनके प्राथमिक उपचार के लिए मरीजों को विशेष परामर्श देंगे। इस मौके पर वैल्फेयर ट्रस्ट के प्रधान बृजलाल जिंदल व सचिव प्रमोद गांधी ने नवनियुक्त चिकित्सक डा. गौरव गुप्ता को नया कार्यकाल शुरू करने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व विश्वास जताया कि सिरसा शहर व आसपास के मरीजों को यहां बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
जनता अस्पताल में एमडी फिजिशियन की सेवाएं आरंभ
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026