शीतल, मीठे जल की छबील पर की जलसेवा
सिरसा। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा व वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने कहा कि मानवीय व सामाजिक सेवाओं में अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा का कार्य बेमिसाल है जो समय समय पर अनेक धार्मिक व सामाजिक दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित कर जनसेवा को प्राथमिकता देती है। वे गुरुवार को अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा की ओर से गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर शिव चौक पर ठंडे व मीठे पानी की लगाई गई छबील पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी में किसी भी राहगिर को शीतल जल पिलाना सबसे बड़ी मानवता है। इससे पूर्व छबील पर पहुंचने पर महिला शाखा की अध्यक्ष तृप्ता चिटकारा, उपाध्यक्ष डिंपल अरोड़ा, सचिव सीमा फुटेला, विशु बत्रा, मीना जैन, गुरदेव कौर, संतोष हुड्डा, जसवीर कौर आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यातिथि भूपेश मेहता का अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा नेता भूपेश मेहता ने आने जाने वाले राहगिरों को शीतल जल पिलाकर सेवा की।
अखिल भारतीय सेवा संघ की महिला शाखा की सामाजिक सेवाएं सराहनीय: भूपेश मेहता
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026