Home » सिरसा » नियमित दिनचर्या में शामिल करें योग: यतींद्र सिंह एडवोकेट

नियमित दिनचर्या में शामिल करें योग: यतींद्र सिंह एडवोकेट

Facebook
Twitter
WhatsApp
223 Views

सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में पूर्व योग अभ्यास शिविर लगाया गया, जिसमें विद्यार्थियों को योग अभ्यास करवाए गए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यतींद्र सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष भाजपा सिरसा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष फुटेला उप जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा ने की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विश्व गुरु है और योग साधना भारत की परंपरा है। भारत की संस्कृति है, योग हमें निरोग रखता है, योग ही जीवन है, वियोग ही मृत्यु है। इसलिए योग को पहला सुख निरोगी काया कहा गया है। हमें नियमित योग करना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मलिक ने आए हुए सभी अतिथियों का विद्यालय की ओर से हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में योग के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। योग की विभिन्न आसन हैं, सभी हमें संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभाष फुटेला ने कहा कि हमें नियमित रूप से योग करने के साथ-साथ इस बार संपूर्ण भारतवर्ष में 10 लाख से अधिक जन योग अभ्यास कर एक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता चमन भारतीय शिक्षाविद ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और विभिन्न योग क्रियाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अनिल ए ई ओ, केवल कंबोज, प्रमोद कुमार, पंकज कौशिक, नवजीत, नरेंद्र, मंजू डीपी, अंकुर, देवेंद्र कुमार एवं समस्त स्टाफ  सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices