Home » सिरसा » स्कूल वैन की टक्कर से पालतू कुत्त्ते की मौत, पुलिस को दी शिकायत

स्कूल वैन की टक्कर से पालतू कुत्त्ते की मौत, पुलिस को दी शिकायत

Facebook
Twitter
WhatsApp
122 Views

सिरसा। गांव फग्गू में एक स्कूल वैन की टक्कर से पालतू कुत्ते की मौत के मामले में मालिक ने रोड़ी थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव फग्गू निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसके पास एक पालतू कुत्त्ता है। उसने बताया कि बीती सांय करीब 7.50 बजे गांव फग्गू के स्कूल संचालक नंदलाल की वैन के चालक ने गली से गुजर रहे उसके पालतू कुत्त्ते को टक्कर मार दी, जिससे कुत्त्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। आसपास लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। आसपास के लोगों ने उसे घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं रोड़ी थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत आई है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices