सिरसा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताया है। जारी बयान में रामराजी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह भी हरियाणा प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भारत अब विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। अगली पीढ़ी इस सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए अद्भुत प्रयास किए। भारत ने 23622 करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद 100 से अधिक देशों को निर्यात किए हैं, वहीं रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों की वृद्धि 174 प्रतिशत रही है। इसके अलावा साल 2024 में देश का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत नौसेना में शामिल हुआ। लगभग 20000 करोड़ रुपये की ब्रह्मोस मिसाइल डील हुई, जिसमें फिलीपींस को पहली बार इसका निर्यात किया गया। शर्मा ने कहा कि अरिघात पनडुब्बी और स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशील के कमीशन होने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही पिनाका, एमआरएसएएम, आकाश-एनजी और नाग एमके-।। जैसे मिसाइल परीक्षण सफल रहे। इसके अतिरिक्त भारत ने 31 एमक्यू-9बी ड्रोन खरीदे और पहले जी20 इवेंट की मेजबानी की। शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए पुलिस बटालियनों की स्थापना और महिलाओं की भागीदारी में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई। 507 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन मिला और 2025 की परेड में नारी शक्ति की गर्वपूर्ण उपस्थिति भी देखी गई। कुल मिलाकर इन 11 सालों ने भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित होते हुए देशवासियों के साथ-साथ पूरे विश्व ने देखा है। प्रधानमंत्री ने विकसित राष्ट्र का जो सपना देखा था, वो अब अवश्य पूरा होगा और देश की जनता उसकी साक्षी बनेगी।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर: रामराजी शर्मा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026