सिरसा। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया ने एक प्रेस बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल रहे हैं। जारी बयान में रातुसरिया ने कहा कि इन 11 सालों में सिर्फ सत्ता नहीं बदली, बल्कि देश के विकास की परिभाषा और दिशा दोनों बदले हैं। खास बात यह है कि मोदी सरकार के नेतृत्व में जो भी क्रांतिकारी बदलाव हुए, उनमें हरियाणा की भाजपा सरकार का पूरा सहयोग है। जिस तरह से केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है, उसी तरह से हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। ऐसा पहली बार हुआ, जब राज्य में लगातार तीसरी बार किसी दल की सरकार बन पाई है। रातुसरिया ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में मनोहर लाल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की बागडोर संभाली। उनके बाद अब नायब सिंह सैनी हरियाणा की सत्ता का संचालन कर रहे हैं। अपने 11 साल के कार्यकाल में जिस तरह से पीएम मोदी की सरकार ने देश व समाज के हित के फैसले लिए हैं, उसी तर्ज पर हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य में न केवल राजनीति के मायने बदले हैं, बल्कि प्रदेश में सुशासन के माध्यम से आम लोगों के जीवन को सरल बनाने का काम किया है। मनोहर लाल अब पीएम मोदी की सरकार में ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री हैं। उनके नेतृत्व में देश बिजली में न केवल आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि अब दूसरे देशों को बिजली देने की स्थिति में पहुंच गया है। पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर अंकुश और काम करने की साफ नीयत से ही ऐसा संभव हो पाया है। इसके साथ-साथ सरकार ने देशहित में जो क्रांतिकारी निर्णय लिए, वो देश ही नहीं, पूरी दुनिया ने देखा है। केंद्र सरकार का लक्ष्य साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का है, जिसे सरकार देश के साथ जरूर पूरा करने का काम करेगी।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व का पूरी दुनियां ने माना लोहा: प्रदीप रातुसरिया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026