फौगाट बोली, पूरी शिद्दत, निष्ठा से निभाऊंगी दी गई जिम्मेदारी
सिरसा। यहां की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कृष्णा फौगाट को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज की ओर से कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस हाईकमान द्वारा सिरसा निवासी कृष्णा फौगाट को महिला जिला कांग्रेस सिरसा का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई थी। अब उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने आशा प्रकट करते हुए कहा कि कृष्णा फौगाट अपने अनुभव और उत्साह से सिरसा जिला में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। सुधा भारद्वाज ने कहा कि पूरी पार्टी हाईकमान को श्रीमती फौगाट पर पूर्ण भरोसा है कि वे अपने दीर्घ राजनीतिक अनुभव का लाभ कांग्रेस को देते हुए संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूती देंगी। वहीं कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी शिद्दत व निष्ठा से निभाएंगी। जिले में अधिकाधिक महिलाओं को पार्टी से जोडऩे के साथ ही वर्तमान में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, शोषण, बलात्कार, कू्ररता, उत्पीडऩ जैसी समाजविरोधी विकृतियों के खिलाफ भी शासन प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद करेंगी।
कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष ने सौंपा कृष्णा फौगाट को महिला जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026