हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा फिरौती, मंथली, लूटपाट व हत्याओं की वारदातें खुलेआम हो रही है- बजरंग गर्ग
सरकार हरियाणा में अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
सरकार हरियाणा में कानून व्यवस्था को ठीक रखने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है- बजरंग गर्ग
अपराधी जेल से मोबाईल करके फिरौती व मंथली मांगे तो सरकार को जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए- बजरंग गर्ग
हरियाणा में खुलेआम नशे का व्यापार फल-फुल रहा है- बजरंग गर्ग
सरकार को नशे के व्यापार को खत्म करने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए- बजरंग गर्ग
चंडीगढ – हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारी व उद्योगपतियों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा में व्यापारी, उद्योग व आम जनता भय के साए में जी रहे है। हरियाणा में हर रोज अपराधियों द्वारा फिरौती, मंथली, लूटपाट व हत्याओं की वारदातें खुलेआम हो रही है। सरकार हरियाणा मे अपराध को रोकने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सोनीपत, जीन्द, कुरुक्षेत्र, हांसी, पिजौर, पलवल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, नरवाना, करनाल, सिरसा आदि जगह पर व्यापारी व शराब कारोबारियों की हत्या करने, लूटपाट, फिरौती मांगने की वारदाते आम हो रही है। शराब, खनन, रेत व बिल्डर आदि काम करने वाले काम करने के ठेके लेते हुए डरते है। कोई भी टैंडर निकलता है उससे पहले अपराधियों का उन पर पैसें वसूली का फोन आ जाता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार हरियाणा में कानून व्यवस्था को ठीक रखने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। अपराधी जेलों में बैठकर मोबाईल पर फिरौती व मंथली मांग रहे है और जेलों से ही अपनी गैंग चला रहे है। अपराधियों के पास जेलों में मोबाईल कहा से आए इसका मतलब यह है कि जेल प्रशासन अपराधियों से मिला हुआ है। कोई भी अपराधी जेल से मोबाईल करके फिरौती व मंथली मांगे तो सरकार को जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार अगर अपराधी पर जेलों मे ही कंट्रोल कर लेगी तो काफी हद तक हरियाणा में अपराध पर अंकुश लग जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में खुलेआम नशे का व्यापार फल-फुल रहा है। सरकार को नशे के व्यापार को खत्म करने के लिए कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए।
हरियाणा में व्यापारी, उद्योग व आम जनता भय के साए में जी रहे है- बजरंग गर्ग
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026