जजपा नेताओं ने ऐलनाबाद के जोन नंबर एक में चलाया सदस्यता अभियान
सिरसा। जननायक जनता पार्टी द्वारा रविवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के जोन नंबर एक से पार्टी में कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए आज सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्टी के ऐलनाबाद हलका प्रधान अनिल कासनिया ने बताया कि जननायक जनता पार्टी द्वारा 15 जून से 31 जुलाई तक पूरे हरियाणा में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पूरे हरियाणा में प्रत्येक हलके से 5000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें हर बूथ पर भी 25 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसी अभियान के तहत आज गांव माखोसरानी, तरकांवाली, रामपुरिया बगडिया, चाहरवाला, जोगीवाला, कागदाना, गिगोरानी गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्टी के हलका प्रधान अनिल कासनिया व पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र चाहरवाला ने संयुक्त रूप से कहा कि आज मौजूदा प्रदेश सरकार से किसान, कर्मचारी, व्यापारी, छात्र हर वर्ग परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। किसानों को बिजाई के लिए समय पर पानी उपलब्ध करवाने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई। आज के सदस्यता अभियान में पार्टी के जोन प्रभारी सुरेंद्र चाहरवाला, जोन प्रभारी शांतनु बिश्नोई, जोन प्रभारी हनुमान कासनिया, हीरालाल स्वामी, वेद सहारण, छोटू राम भाकर, सुभाष भाकर, धर्मवीर, जेपी सहू सहित पार्टी कार्यकर्ता थे।
प्रत्येक हलके में बनाए जाएंगे 5 हजार नए सदस्य: अनिल कासनिया
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026