Home » सिरसा » हर मोर्चे पर विफल हुई सरकार: अनिल कासनिया

हर मोर्चे पर विफल हुई सरकार: अनिल कासनिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
122 Views

सिरसा। जननायक जनता पार्टी द्वारा सोमवार को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के जोन नंबर दो से पार्टी में कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए आज सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्टी के ऐलनाबाद हलका प्रधान अनिल कासनिया ने बताया कि जननायक जनता पार्टी का 15 जून से 31 जुलाई तक पूरे हरियाणा में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पूरे हरियाणा में प्रत्येक हलका से 5000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें हर बूथ पर भी 25 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसी अभियान के तहत आज गांव हजीरा, रामपुरा ढिल्लों, जोड़कियां, खेड़ी, गुसाईयाना, कुम्हारिया, राजपुरा साहनी, जसानिया में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पार्टी के हलका प्रधान अनिल कासनिया ने कहा कि आज मौजूदा प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। हिसार विश्वविद्यालय के छात्रों पर लाठी चार्ज करना पूर्णतया दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों को बिजाई के लिए समय पर पानी उपलब्ध करवाने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई। आज के सदस्यता अभियान में पार्टी के जोन प्रभारी सतपाल बैनीवाल, जोन प्रभारी तिलोक, हंजीरा जोन प्रभारी हनुमान कासनिया, जोन प्रभारी राजकुमार सिहाग, हीरालाल स्वामी, राममूर्ति ढिल्लों सहित पार्टी कार्यकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices