Home » सिरसा » संदीप मिढा आईटी सैल जिला प्रधान नियुक्त

संदीप मिढा आईटी सैल जिला प्रधान नियुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
108 Views

सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव एवम् जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा ने संदीप मिढ़ा पुत्र सुभाष मिढ़ा को हरियाणा प्रदेश व्यापार मण्डल के आईटी सैल का जिला प्रधान के पद पर नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति पर संदीप मिढ़ा ने प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, प्रदेश महासचिव एवम् जिलाध्यक्ष हीरा लाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी संगठन की ओर से सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे। जिला अध्यक्ष हीरा लाल शर्मा व शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग सहित तमाम कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें नियुक्ति पर बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला उपप्रधान अंजनी कनोडिया, संरक्षक राजकरण भाटिया, नवनियुक्त युवा प्रधान हेमंत गुप्ता, जयप्रकाश भोलुसरिया, आयुष ग्रोवर सहित अन्य अन्य संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices