कहा, जनता के मूल मुद्दों से भटकना चाहती है भाजपा
सिरसा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद बियानी ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि वह जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बार-बार आपातकाल का हवाला दे रही है। बुधवार को जारी बयान में कांग्रेस प्रवक्ता बियानी ने कहा कि भाजपा पिछले कई सालों से आपातकाल के पुराने मुद्दे को ढाल बनाकर कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार करती आ रही है ताकि वह अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटा सके। बियानी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में किन परिस्थितियों में आपातकाल लगाया था, वह जनता बखूबी जानती है। बियानी ने कहा कि आज पिछले 11 बरसों से देश में भाजपा ने आंतरिक आपातकाल ही लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश में यदि कांग्रेस के साथ-साथ किसी भी राजनीतिक का नेता इनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाता है तो उस पर झूठे केस दर्जकर ईमानदार आवाज को दबाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के 11 सालों की सफलता केवल सरकारी एजेंसियों पर पूरी तरह से कब्जा किया हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद बियानी ने कहा कि भाजपा सरकार देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, किसान संकट, महिला सुरक्षा और सामाजिक विभाजन पर बात करने से डरती है, इसलिए बार-बार आपातकाल का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि भारत के नागरिक समझदार हैं और 50 साल पुराने झूठे प्रोपेगेंडा से प्रभावित नहीं होंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने यह कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को सर्वोच्च माना है। भाजपा आज जिन मुद्दों पर कांग्रेस की आलोचना कर रही है, वही भाजपा के शासन में बार-बार नजर आते हैं। पत्रकारों पर दमन, विपक्ष के नेताओं पर ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों के छापे, लोकतांत्रिक संस्थानों को कमजोर करना, ये सब तानाशाही मानसिकता के लक्षण हैं। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े असली मुद्दों पर बहस करने से डरती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा को बार बार चुनौती देते हैं कि वह आज देश के किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दे पर बात करे। इन मुद्दों पर भाजपा ने उपरोक्त सभी वर्गों के साथ-साथ पूरे देश को छला है।
आनंद बियानी ने भाजपा के आपातकाल प्रोपेगेंडा पर दिया करारा जवाब
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026