Home » देश » सेवा भारती सिरसा ने कृपाल आश्रम में प्रारंभ किया सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र

सेवा भारती सिरसा ने कृपाल आश्रम में प्रारंभ किया सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
111 Views

सिरसा। सेवा भारती सिरसा ने सावन कृपाल रूहानी मिशन के सौजन्य से कृपाल आश्रम में नि:शुल्क सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया। कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पहले धर्मपाल सोमानी कोषाध्यक्ष सेवा भारती सिरसा ने उपस्थित मेहमानों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया। तत्पश्चात अविनाश सचदेवा प्रान्त उपाध्यक्ष सेवा भारती ने प्रान्त में चल रहे सेवा कार्य और सेवा भारती के उद्देश्य की विस्तृत जानकारी दी। डा. योगेश खन्ना सचिव कृपाल आश्रम ने सेवा भारती सिरसा द्वारा चुने गए स्थान के बारे में बताया कि सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के लिए यह बहुत उपयुक्त स्थान है। सी बी कौशिक जिला अध्यक्ष ने सिरसा जिला, नगर, खण्ड और बस्तियों में चल रहे सेवा कार्य की विस्तृत जानकारी दी। जिला संघ चालक राजकुमार ने सिलाई सीखने वाली बच्चियों और महिलाओं से आग्रह किया कि वे सिलाई प्रशिक्षण बारे अधिक से जानकारी लें, ताकि यहां से सीख कर अपने परिवार की आर्थिक मदद कर सकें। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी डा. सुरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने शिक्षिकाओं से आग्रह किया कि हमें स्वावलंबन के साथ-साथ सेवा भाव भी रखना चाहिए। सेवा का कोई स्वरूप नहीं होता, के बारे में उदाहरण देकर समझाया। सिलाई प्रशिक्षण अध्यापिका सुमन द्वारा दिया जाएगा। केन्द्र की देख रेख मंजू भूटानी प्रकल्प प्रमुख द्वारा की जाएगी, ताकि सिलाई प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल सके। कार्यक्रम में समाज सेवी एवं पूर्व जिला सह संघ चालक राजेन्द्र रातुसरिया, सेवा भारती सिरसा के जिला सरंक्षक खजान चंद गोयल, वर्ष कांता, रेनू शर्मा एडवोकेट, नीतू अग्रवाल, मदन गोपाल अग्रवाल, पुनीत बांसल, मोहित मोंगा, धर्मेन्द्र एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices