सिरसा। शहर के प्रमुख समाजसेवी शाम सुंदर गुप्ता ने हिंदू सीनियर सैकेंडरी स्कूल, रामां मंडी में मिड-डे मील स्कीम के तहत बच्चों की सुविधा के लिए 2.5 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शैड का उद्घाटन स्कूल प्रबंधन समिति व स्टाफ की मौजूदगी में किया। स्कूल की महिला स्टाफ ने मुख्य अतिथि के स्वागत में रंगोली बनाई और बच्चों ने स्वागती गीत गाए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शाम सुंदर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वे रामां मंडी के ही निवासी हैं, उन्होंने वर्ष 1961 में इसी स्कूल से दसवीं की परीक्षा उत्त्तीर्ण की थी और वे बीएसएनएल विभाग, सिरसा से सीनियर सुपरवाइजर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 82 वर्ष की आयु में उन्होंने अपने स्कूल के दिनों की पुरानी यादें और उस समय स्कूल की स्थिति को प्रबंधकों के साथ सांझा किया। इस अवसर पर स्कूल कमेटी के अध्यक्ष मेहर चंद चलाना, मैनेजर इंद्र कुमार गोयल व कैशियर डा. सोहन लाल कल्याणी ने प्रबंधक कमेटी व स्टाफ की ओर से मुख्य अतिथि शाम सुंदर गुप्ता का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि मुख्य अतिथि ने शेड के निर्माण के लिए सहयोग दिया है तथा करीब दो माह पहले उन्होंने स्कूल को वाटर कूलर भी भेंट किया था। करीब 85 बच्चों को वर्दियां वितरित की थीं। इस अवसर पर रुपाली गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता, अलका गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता, डा. पायल बंसल सुपुत्री शंकर, सुनीता बंसल, महक पौत्री रामप्रकाश, जतिंदर बठिंडा, संगीता बठिंडा, एमआर वर्मा रिटायर्ड डीजीएम, एमआर वशिष्ठ रिटायर्ड डीजीएम, जीत सिंह रिटायर्ड एसडीओ, अर्जन शर्मा रिटायर्ड सुपरवाईजर बीएसएनएल सिरसा, जगरूप सिंह बीएसएनएल, प्रिंसिपल सुषमा सिंगला, स्कूल कमेटी के अध्यक्ष मेहर चंद, इंद्र गोयल प्रबंधक सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
समाजसेवी शाम सुंदर गुप्ता ने किया शैड का उद्घाटन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
