Home » देश » नवसंकल्पों के साथ रोटरी नववर्ष का हुआ आगाज़

नवसंकल्पों के साथ रोटरी नववर्ष का हुआ आगाज़

Facebook
Twitter
WhatsApp
114 Views

रोटेरियंस ने ली नए सामाजिक संकल्पों की शपथ
सिरसा। रोटरी क्लब सिरसा सीनियर का नववर्ष रोटेरियंस की ओर से नववर्ष में किए जाने वाले सामाजिक व मानवीय विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों के संकल्प के साथ आरंभ हुआ। रोटरी क्लब सिरसा सीनियर की ओर से एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला जेल अधीक्षक जसवंत सिंह थे जबकि अध्यक्षता रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-3090 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता थे। कार्यक्रम में निवर्तमान क्लब अध्यक्ष विष्णु सिंगला ने पूरे विधिविधान से अपना कार्यभार नए वर्ष के लिए चुने गए अध्यक्ष डॉ. विद्यासागर बंसल को सौंपा और आगामी कार्यों के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किए गए चिकित्सक डॉ. कपिल सिंगला, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. दिव्या ज्योति, डॉ. प्रवीण अरोड़ा, डॉ. गौरव मेहता, डॉ. एमआर अरोड़ा, डॉ. तनुज मेहता, सीए अतुल जैन, सीए आलोक गुप्ता, सीए ईशु बंसल, सीए पलक मेहता, सीए मोहित भारती को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यातिथि जिला जेल अधीक्षक जसवंत सिंह व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भूपेश मेहता ने भी अपने संबोधन में रोटरी क्लब सिरसा सीनियर की ओर से वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए अपेक्षा की कि वर्तमान अध्यक्ष डॉ. विद्यासागर बंसल के नेतृत्व में भी रोटेरियंस अपनी भूमिका को सामाजिक व मानवीय विकास के कार्यों में बनाए रखेंगे। इस अवसर पर डॉ. सुभाष नरूला, डॉ. मोहर सिंह, डॉ. राजेंद्र वधवा, राजेश खट्टर, मुनीष मेहता, देवेंद्र मिगलानी, अधिवक्ता रिशपाल सिंह पंधु, अधिवक्ता लखविंद्र सिंह थिंद, अधिवक्ता सुखविंद्र दुग्गल, अधिवक्ता दिनेश टांटिया, प्रविंद्र पांडेय व मनोहरलाल लूथरा सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices