Home » देश » दो आरोपियों को काबू कर राजस्थान व पंजाब से चोरी 05 मोटरसाइकिलों को किया बरामद

दो आरोपियों को काबू कर राजस्थान व पंजाब से चोरी 05 मोटरसाइकिलों  को किया बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
96 Views

एवीटी स्टाफ, स्पेशल स्टाफ व चौकी गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने किया अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

डबवाली पुलिस की अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है ।  पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत लगातार मोटरसाइकिल चोर गिरोह को बेनकाब किया जा रहा है । इसी अभियान के तहत के तहत एवीटी स्टाफ, स्पेशल स्टाफ व चौकी गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीमों ने एक अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को काबू कर 05 चोरीशुदा मोटरसाइकिलों को बरामद करने में सफलता हासिल की है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्यार सिंह उर्फ गुरी उर्फ एमपी पुत्र गुरलाभ सिंह निवासी शेरगढ़ व जीवन पुत्र लबु सिंह निवासी  नगराना थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के रूप में हुई है ।

इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी स्पेशल स्टाफ व एवीटी स्टाफ PSI अरविंद ने बताया कि दिनांक 23.06.2025 को अजय कुमार पुत्र द्वारका दास निवासी वार्ड न. 8 मंडी डबवाली ने चौकी गोल बाजार में दी गई शिकायत कि उसने अपना मोटरसाइकिल मार्का हीरो स्प्लेंडर प्लस न. HR 25 D 7678 को नगर परिषद कार्यालय के बाहर गली में खड़ा किया था । जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए जाने पर थाना शहर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान उनकी टीम ने चौकी गोलबाजार पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को चोरी शुदा मोटरसाइकिल के साथ काबू किया । जो आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ व निशानदेही के दौरान संगरिया हनुमानगढ व कोटकपूरा पंजाब से 2023-2024 में चोरी की गई 04 मोटरसाइकिलों को बरामद करवाया । आरोपियों गुरप्यार सिंह उर्फ गुरी उर्फ एमपी व जीवन को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके अन्य वारदातों बारे जानकारी हासिल की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices