विद्यार्थियों ने लिया नशा नहीं, शिक्षा हां का संकल्प
जीडी गोयंका स्कूल में हरियाणा एनसीबी ने चलाया जागरूकता अभियान
सिरसा। नशे के खिलाफ जंग में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार एक मजबूत भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने सिरसा स्थित जी डी गोयंका स्कूल में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य स्टाफ को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान एनसीबी प्रमुख व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, आईपीएस के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के नेतृत्व और निर्देशन में संचालित किए जा रहे हंै। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दलदल से दूर रखना और एक नशा-मुक्त, स्वस्थ और सकारात्मक समाज की दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रम का संचालन सिरसा यूनिट इंचार्ज निरीक्षक होशियार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक महावीर सिंह विद्यार्थियों को नशे की हानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, बल्कि उसका मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक संतुलन भी बिगाड़ देता है। आगे उन्होंने यह भी बताया कि नशे के शिकार युवा केवल अपने भविष्य को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को अंधकार की ओर धकेलते हैं। इस मौके पर बच्चों के साथ खुलकर संवाद किया गया और उन्हें बताया गया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसे जड़ से खत्म करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हरियाणा सरकार और एनसीबी की ओर से चलाए जा रहे नमक लोटा अभियान, साइक्लोथॉन मुहिम और नशा मुक्त जीवन, बेकैट चैलेंज जैसी पहलें समाज को जागरूक करने का माध्यम बन रही हैं। ये पहलें खासकर युवाओं को जोड़ रही हैं, जो आने वाले कल की नींव हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई और उपस्थित जनसमूह से अपील की गई कि वे नशा तस्करों के खिलाफ सूचना देने में सहयोग करें। जिसके लिए टोल फ्री नंबर 1933 या ऑनलाइन शिकायत पोर्टल या हरियाणा एनसीबी टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर संपर्क करें।
नशा एक बीमारी नहीं, सामाजिक बुराई है: होशियार सिंह
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026