Home » सिरसा » आश्रम में जल्द से जल्द स्थापित की जाएगी महर्षि गौतम की प्रतिमा:

आश्रम में जल्द से जल्द स्थापित की जाएगी महर्षि गौतम की प्रतिमा:

Facebook
Twitter
WhatsApp
132 Views

सिरसा। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की अह्म बैठक सतनाम सिंह चौक निकट स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में आयोजित की गई। महर्षि गौतम आश्रम एवं श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा हरियाणा-पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित विजय जोशी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सीताराम जोशी, मंगतराम जोशी अरनियांवाली, महावीर जोशी अरनियांवाली, महावीर जोशी बांगासर वाले एवं श्रवण उपाध्याय कानूनगो ने संयुक्त रूप से की। बैठक में महर्षि गौतम आश्रम, सिरसा में महर्षि गौतम की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हिसार रोड सनातन धर्म मंदिर सिरसा में रखी गई महर्षि गौतम की प्रतिमा को जल्द से जल्द स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के लिए विद्वानों के द्वारा जल्द से मुहुर्त निकालकर समस्त समाज को घर-घर जाकर कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा। पंडित विजय जोशी ने मूर्ति स्थापना को लेकर समाज में जबरदस्त जोश है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से आश्रम का कार्य बंद पड़ा था, लेकिन अब कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है और जल्द पूरा कर लिया जाएगा। विजय जोशी ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई थी, उसका पूरी कर्तव्यपरायणता से पालन कर पूरा किया गया है। इस मौके पर राजकुमार जोशी, नरेश कुमार जोशी, अशोक उपाध्याय, जगदीश कुमार जोशी, सुरेश दड़बा, वेदप्रकाश लमाणी, दीपक शर्मा, भंवरलाल जोशी, प्रेम जोशी, भूपेंद्र जाजड़ा, मोहित जोशी, जयदेव जोशी, पृथ्वी जोशी, बजरंग शर्मा, राजेश कुमार जोशी सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices