सिरसा। शिक्षा एवं संस्कार विस्तार, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण बेहतरीन सामाजिक कार्य जोकि स्वस्थ समाज के निर्माण का आधार हैं। यह बात सिरसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रही सुनीता दुग्गल ने सिरसा में लायंस क्लब सिरसा उमंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद सोनी के निवास पर एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस बारे में जानकारी देते हुए भाविप के शाखा सचिव सतपाल जोत ने बताया कि पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को अपनी विशेष रुचि बताया। उन्होंने वर्तमान परिवेश में युवा वर्ग एवं वयस्कों में होने वाले हृदयाघात पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें अपने खान-पान तथा जीवन शैली का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने छात्रों में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा के चलते अवसाद और बुजुर्गों में मोतियाबिंद व आंखों की अन्य बीमारियों पर चिंता जताई तथा इस क्षेत्र में सेवाकार्य करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। उन्होंने लायंस क्लब्स इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सेवा भारती द्वारा इन्हीं क्षेत्रों में किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना की। महिलाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने महिलाओं को घर से बाहर निकल कर आत्मनिर्भर बनने तथा पुरुष समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज कल्याण के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके साथ विनोद नागर जिलाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ भी उपस्थित रहे। इस बैठक में सोनी समाज धर्मशाला सदस्य व समाजसेवी सीसन सोनी, सुनीता सोनी, किरण सोनी, संजय गोयल, रवि अरोड़ा, मंजू अरोड़ा, सतपाल जोत, राकेश कटारिया, रमेश बहल, जगदीश कक्कड़, हिमांशु शर्मा, कार्तिक सोनी, पायल सोनी जितेंद्र पाल व अन्य गणमान्य बंधुजन सम्मिलित हुए। अंत में विनोद सोनी व परिवार ने पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व सभी आए हुए सेवाभावी सज्जनों का धन्यवाद किया।
शिक्षा, संस्कार, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण ही समाज निर्माण का आधार: सुनीता दुग्गल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
