Home » देश » जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान, डिंग में नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान, डिंग में नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
103 Views

सिरसा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा, गुरुग्राम के आदेशों की अनुपालना में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत नव पदोन्नत प्रधानाचार्यों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ हो गया। जानकारी देते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह नुनिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग दो सप्ताह तक चलेगा, जिसमें सिरसा जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत लगभग 90 नव पदोन्नत प्रधानाचार्य प्रशिक्षण लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुचारू ढंग संचालन करने के लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को अलग-अलग सत्रों में बांटा गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए विभिन्न शिक्षाविदों एवं विषय विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के प्रशिक्षण कार्यक्रम कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की एवं डा. मुकेश कुमार जिला विज्ञान विशेषज्ञ ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। प्रात:कालीन सत्र में बतौर मुख्य वक्ता हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत प्राचार्य, सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक एवम् महान शिक्षाविद, प्रोफेसर डा. रविंद्र पुरी ने स्कूल प्रबंधन का परिप्रेक्ष्य विषय पर बड़े ही रोचक ढंग से अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर प्रशिक्षु प्रधानाचार्य अपने स्कूल प्रबंधन के प्रति अपने कर्तव्य को निष्ठा एवं प्रभावी ढंग से निभाने हेतु प्रोत्साहित दिखाई दिए। वहीं सायं कालीन सत्र में बतौर मुख्य वक्ताए राजकीय महाविद्यालय डिंग के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष, डा. मनदीप सिंह ने आत्म विकास या स्वयं का विकास विषय पर विस्तारपूर्वक अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसके फलस्वरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षु प्रधानाचार्य अपने अपने अनुभव भी साझा करते हुए नजर आए। अन्त में उपस्थित सभी नव पदोन्नत प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों से फीड बैक भी लिया गया, जिसमें प्रशिक्षु प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रति अपना सकारात्मक फीड बैक प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा. सोम प्रकाश, नीरज पाहुजा, शीला रानी, डा. मनोज पुरी, डा. अनिल चावला, डा. राजेश खुराना, डा. सतपाल सिंह, नरेश कुमार, दलीप सिंह, डा. विनोद कुमार, डा. सतपाल, संदीप कुमार, राकेश मोहन, डा. अनिल कुमार, डा. पवन कुमार, डा. सूरज दुग्गल, सुमित कुमार, सज्जन कुमार, सुभाष चंद्र सहित सिरसा जिले की विभिन्न स्कूलों से आए हुए प्रशिक्षु नव पदोन्नत प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices