सिरसा। सावन मास के शुभारंभ अवसर पर प्राचीन श्री हनुमान मंदिर बेगू रोड पर श्री नर्मदेश्वर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पंडित नीरज भारद्वाज ज्योतिषाचार्य ने बताया कि सावन मास में किया गया शिवजी का रुद्राभिषेक मनोकामना पूर्ण करने वाला रोग शोक दोष मिटाने वाला व ग्रह शांति देने वाला होता है। यह कार्यक्रम पूरा सावन रक्षाबंधन 9 अगस्त तक चलेगा। आज श्री गणेश पूजन के लिए भाजपा नेत्री सुमन शर्मा, जोगिंदर खट्टर, रजत जिंदल, रणजीत कंबोज, प्रदीप ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, पिंकी रजलीवाल, धीरज ग्रोवर, प्रदीप सिंगला, राजकुमार सैनी, गौरव लूथरा, दीपक जैन, वैद्य मनीष बंसल, नेहा शर्मा, अजय जैन, अजय कसेरा, दलजीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, बखत राय लूथरा व अन्य गणमान्य लोगों ने मिलकर रुद्राभिषेक का कार्यक्रम प्रारंभ करवाया। पंडित नीरज भारद्वाज ने बताया कि अखिल विश्व कल्याण व रोग ग्रह शांति हेतु यह कार्यक्रम उत्तर भारत में सबसे बड़ा कार्यक्रम है, जो पिछले 18 सालों से निरंतर सावन के महीने में किया जाता है, जिसमें हर समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या मे सम्मिलित होते हैं और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। सभी 36 बिरादरियों के लोग मिलकर एक साथ विश्व कल्याण और समग्र एकता के भाव से सामूहिक शिव पूजन करके विश्व कल्याण की कामना करते हैं।
शिवजी का रुद्राभिषेक मनोकामना पूर्ण करने वाला: पंडित नीरज भारद्वाज
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

