Home » सिरसा » भाजपा महिला मोर्चा ने किरण माता व ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी को किया सम्मानित

भाजपा महिला मोर्चा ने किरण माता व ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
134 Views

सिरसा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर माता की सेवक किरण माता व ब्रह्माकुमारी आश्रम की प्रीती दीदी से आशीर्वाद लिया व उनको सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, सिरसा एडवोकेट भावना शर्मा ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में सर्वोच्च होता है। वे न केवल हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि हमें सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं एवं गुरु-शिष्य संबंधों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि संत समाज हमारे राष्ट्र की आत्मा है, जिनके आशीर्वाद से समाज में शांति, सद्भावना एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि गुरु हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। गुरुओं का मार्गदर्शन हर व्यक्ति के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। गुरु पूर्णिमा का महत्व हमारे जीवन में अत्यंत गहरा है। यह दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की। उन्हें आदि गुरु माना जाता है। इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। गुरु न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाते हैं। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, सम्मान और आत्मचिंतन का पर्व माना जाता है। इस मौके पर सुमन सैनी, मीनू सोनी, पूनम फुटेला, ममता मिश्रा व महिला मोर्चा की बहनें उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices