Home » सिरसा » एक पौधा मां के नाम लगाए पौधे

एक पौधा मां के नाम लगाए पौधे

Facebook
Twitter
WhatsApp
129 Views

सिरसा। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव लाल बहादुर बेनीवाल ने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को अजय विहार कॉलोनी में दस पौधे रोपित किए। इस अभियान में उनके साथ पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी बलदेव ज्याणी, भुवनेश मेहता, राघव ज्याणी, नितिश श्योराण, विश्वप्रताप ज्याणी, लक्ष्य श्योराण, रुद्रा श्योराण, दीया श्योराण, आदित्य भांभू व उदयवंश चोयल भी मौजूद थे। इस दौरान लाल बहादुर बेनीवाल व बलदेव ज्याणी ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण की समस्या विश्व स्तर पर बढ़ रही है और इसे रोकने के लिए केवल पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि ये वर्तमान समय की जरूरत भी है। सभी लोगों को अपने जीवन में अधिकाधिक पौधे रोपित करने चाहिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices