सिरसा। युवा इनेलो नेता रवि कंबोज ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेलगाम अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेलगाम अफसरशाही ने अपनी कारिस्तानी से भ्रष्टाचार शब्द को भी बौना साबित कर दिया है। जारी बयान में कंबोज ने कहा कि प्रदेशभर में रोजाना भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हंै, लेकिन सरकार इन मामलों की तह तक जाकर जांच करवाने की बजाय पर्दा डालने का प्रयास अधिक कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भले ही भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के दावे करती हो, छोटे अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई हो जाती है, लेकिन ताजा मामले में फतेहाबाद में डीएसपी कार्यालय से ही रिश्वत वसूली के मामले ने सरकार की कार्यशैली की पोल खोल दी है। अनुसूचित जाति की एक लडक़ी के अंतर्जातीय विवाह विवाद में न्याय दिलाने के बजाय पीडि़त परिवार से एससी/एसटी एक्ट हटवाने के नाम पर 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई। सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारियों के संरक्षण में चल रही इस तरह की वसूली यह दिखाती है कि भ्रष्टाचार का जाल नीचे से लेकर ऊपर तक फैला हुआ है। कंबोज ने कहा कि डीएसपी का रीडर और ग्राम सचिव जैसे अधिकारी अगर खुलेआम पैसे मांग रहे हैं और पीडि़त न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, तो व्यवस्था पर सवाल उठता है कि प्रदेश सरकार की निगरानी और पारदर्शिता कहां है? यह मामला सिर्फ कुछ अधिकारियों का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की कारगुजारी को उजागर करता है। कंबोज ने कहा कि अब समय आ गया है कि प्रदेश सरकार को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और ऐसी घटनाओं की जवाबदेही तय करनी चाहिए।
फोटो: रवि कंबोज
भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार अपनी जवाबदेही तय करे: रवि कंबोज
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
