Home » देश » अवैध शराब तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए स्पेशल स्टाफ ने नाजायज शराब की 19 बोतल मार्का माल्टा सहित एक को दबोचा

अवैध शराब तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए स्पेशल स्टाफ ने नाजायज शराब की 19 बोतल मार्का माल्टा सहित एक को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
76 Views

 डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए स्पेशल स्टाफ डबवाली की टीम ने एक आरोपी को 19 बोतल नाजायज शराब मार्का मस्ती माल्टा सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।

              इस बारे में प्रभारी स्पेशल स्टाफ डबवाली PSI अरविन्द कुमार ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान भजन सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी मोडी जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया एएसआई विजय कुमार अपनी के साथ गस्त पड़ताल अपराध की रोकथाम के लिए बस अड्डा गांव मोडी के नजदीक मौजूद थे कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक मोडी गांव में  अपने मकान के आगे अवैध शराब बेच रहा है । जो सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान पर जाकर दबिश दी तो गांव मोडी में एक व्यक्ति मकान के सामने एक कट्टा प्लास्टिक रखे हुए था । जो आरोपी को मौका पर काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी के पास  कट्टे से कुल 19 बोतल मार्का माल्टा की मिली । जो आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर में अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices