Home » देश » गली बावड़ीवाली के निर्माण में अनियमितताओं का मामला सीएम दरबार पहुंचा

गली बावड़ीवाली के निर्माण में अनियमितताओं का मामला सीएम दरबार पहुंचा

Facebook
Twitter
WhatsApp
137 Views
पूर्व पार्षद नीतू सोनी की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने उडऩदस्ते को सौंपा मामला
नीतू सोनी ने जताई न्याय की अपेक्षा, सीएम का जताया आभार

सिरसा,18 जुलाई। वार्ड नंबर 21 की गली बावड़ीवाली के निर्माण में बरती गई अनियमितताओं का मामला अब मुख्यमंत्री दरबार में पहुुंच गया है। पूर्व पार्षद नीतू सोनी की शिकायत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गली निर्माण की जांच उडऩदस्ते को सौंपी है। सीएम फ्लाइंग ने वार्ड नंबर 21 के नोहरिया बाजार की बावड़ी वाली गली में निर्मित की गई गली को लेकर नप सिरसा से आवश्यक दस्तावेजों का रिकॉर्ड तलब किया है।
नीतू सोनी ने बताया कि बीते अप्रेल माह में इस गली का निर्माण किए जाने का कार्य आरंभ किया गया था मगर निर्माण के बाद से ही घटिया सामग्री के कारण यह गली विवादों में आ गई। इसकी शिकायत उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल सहित अन्य संबद्ध अधिकारियों को भेजी थी और इसकी जांच की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अब मुख्यमंत्री उडऩदस्ते को इस गली की गहराई से संपूर्ण जांच के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि इस गली के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने के कारण पहली बारिश में हुई गली जगह जगह से बैठ गई और इसे संबंधित ठेकेदार की ओर से चौथी बार रिपेयर किया गया। पूर्व पार्षद नीतू सोनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई है कि इस अनियमितता के मामले में वार्डवासियों को न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices