Home » देश » सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडि़त पक्ष ने दिया धरना

सरपंच की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडि़त पक्ष ने दिया धरना

Facebook
Twitter
WhatsApp
77 Views

सिरसा। गांव खारी सुरेरां निवासी दीन दयाल ने गांव के सरपंच द्वारा गांव में विकास कार्यों में किए जा रहे भ्रष्टाचार का विरोध करने व इस मामले में डीएसपी ऐलनाबाद द्वारा दुव्यर्वहार करने के मामले में पीडि़त पक्ष ने भीम आर्मी एकता मिशन प्रदेश महासचिव सतपाल गौड़, रोहित गर्वा के बैनर तले लघु सचिवालय में धरना लगा दिया है। दीन दयाल ने बताया कि गांव का सरपंच जसवंत सिंह, जोकि राजनैतिक पहुंच व दबंग किस्म का व्यक्ति है और पहले भी सरपंच व उसके भाई पन्ना लाल पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 12 फरवरी 2025 को उपरोक्त आरोपी सरपंच द्वारा भ्रष्टाचार व गलत काम करते हुए ग्राम सभा की मीटिंग के दौरान पंचायत के कार्यवाही रजिस्टर में खाली पेजों पर गांव के भोले-भाले लोगों के हस्ताक्षर/अंगूठे लगवाए रहे थे। वह भी उस समय वहां मौजूद था। जब मुझे हस्ताक्षर के लिए कहा गया तो इस कृत्य का विरोध किया। इस पर सरपंच ने अपने भाई पन्ना लाल के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां निकाली व जान से मारने की धमकी दी, जिस बाबत उसने मुकदमा नंबर 49, 13 फरवरी 2025 को जसवंत सिंह (सरपंच) व उसके भाई पन्ना लाल के खिलाफ  दर्ज किया गया। इस मुकदमे की जांच डीएसपी ऐलनाबाद द्वारा की जा रही थी। आरोप है कि डीएसपी ने सरपंच के साथ सांठ-गांठ कर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सरपंच व डीएसपी एक ही जाति से हंै, इसलिए जातीय भावना के चलते एक षडयंत्र व जातिगत मानसिकता के कारण मुकदमे को खारिज करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सिरसा को एक शिकायत देकर मामले की अन्य किसी जांच अधिकारी से निष्पक्ष तौर पर जांच करवाई जाने की मांग की गई। जिसके तहत विकास कृष्ण डीएसपी सिरसा के पास आगामी कार्यवाही के लिए फाईल सौंपी गई थी। विकास कृष्ण डीएसपी द्वारा मामले को सही मानते हुए मुकदमा में नामजद आरोपी पन्ना लाल को 28 मई 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन राजनीतिक प्रभाव के चलते सरपंच को गिरफ्तार नहीं किया गया। यही नहीं आरोपी सरपंच ने अग्रिम जमानत याचिका एडीशनल सैशन जज, सिरसा की अदालत में दायर की थी, जोकि 16 जुलाई 2025 को खारिज कर दी गई। अब आरोपीण पीडि़त परिवार को तरह-तरह की धमकियां देकर मानसिक प्रताडऩा दे रहे हंै। सरपंच का भाई पन्नालाल भी जेल से बाहर गया है, जिससे परिवार के लोग भय के साए में हंै। जिला उपायुक्त से भी कई बार मिल चुके हंै। हमारी मांग है कि सरपंच को तुरन्त प्रभाव से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाए तथा डीएसपी ऐलनाबाद के खिलाफ  धारा 4 एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए और उन्हें सस्पेंड किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices