जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि जिले के 53 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 1070 छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में कानूनी जानकारी को बढ़ावा देने के लिए विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। उन्होंने बताया कि कोई भी कानूनी जानकारी के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002 व नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
————-
जवाहर नवोदय विद्यालय ओढां में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 29 तक करें ऑनलाइन आवेदन
पीएम-श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ओढ़ा में सत्र 2026-2027 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रिंसिपल ललित कालड़ा ने बताया कि जो छात्र-छात्रा वर्तमान में कक्षा पांचवी में पढ़ रहे हैं तथा सिरसा जिले के मूल निवासी हैं वे 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदक छात्र-छात्रा की आयु 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हो तथा जिले में ही किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा पांचवी में पढ़ रहे हो। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन www.navodaya.gov.in पर कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को सिरसा जिले के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि गत वर्षों की भांति इस बार भी ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को किसी भी तरह का कोई भी फॉर्म अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है, परंतु जो आवेदक अनुसूचित जाति अथवा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं उन्हें दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026
एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

06.52 मिलीग्राम हेरोइन सहित डिंग मंडी के दो युवक काबू ।
October 3, 2026

एसआईआर को लेकर बोले वाइस चेयरमैन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
October 3, 2026
