कहा, भाजपा शासन में बढ़ा महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ
सिरसा। कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि पूरे देश में केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। खासकर महिलाओं के विकास से संबंधित योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर उनका संवद्र्धन करने की कांग्रेस नीति के कारण ही आज महिला देश के नवनिर्माण में अपनी सहभागिता कर रही हैं। वे बीते शनिवार देर शाम को स्थानीय महावीर कॉलोनी में सुमित्रा ओढ के आवास पर आयोजित महिलाओं की सभा को संबोधित कर रही थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार आरंभ किए गए महिला सृजन अभियान के तहत आयोजित इस बैठक में कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाजपा के दस वर्षों से अधिक केंद्रीय व प्रादेशिक शासन के दौरान जिस प्रकार महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीडऩ व यौन शोषण के मामलों में जिस प्रकार ग्राफ बढ़ा है, उससे देश प्रदेश की मातृशक्ति भय के साए तले जीने को विवश हैं। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस से जुडक़र इस क्रूरता के खिलाफ निर्भिकता से अपनी आवाज बुलंद कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सही मायनों में विकास की पक्षधर है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष फौगाट ने कहा कि देश को आजादी दिलाने और उसके बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व ने विकास की डगर पर सरपट दौडऩा सीखा और उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सरीखे कांग्रेस के महान नेताओं के नेतृत्व में भारत ने अल्पसमय में ही वैश्विक स्तर पर अपनी जो पहचान बनाई, वह बदस्तूर जारी है। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं से कांग्रेस से जुडऩे का आह्वान किया जिस पर सभी महिलाओं ने सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर उनके साथ अंगूरी देवी वर्मा, मीना कुमारी, सीता देवी, दुर्गा देवी, कौशल्या देवी सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी। अंत में सभी ने कार्यक्रम आयोजक सुमित्रा देवी का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित: कृष्णा फौगाट
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

