Home » देश » कांवड़ियों की सेवा पुनीत कार्य – कांडा

कांवड़ियों की सेवा पुनीत कार्य – कांडा

Facebook
Twitter
WhatsApp
75 Views

– श्री बाबा तारा जी कुटिया में पहुंचे कांवड़िए
– कांवड़ियों की सेवा में जुटे सेवादार
– मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने किया स्वागत
– श्री बाबा तारा जी के आदेशानुसार 1998 से चल रही है कांवड़ियों की सेवा
– सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को लगेगा अटूट भंडारा
– भंडारे की तैयारियों में जुटे सेवादार
– पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से लाखों लोग लगाते हैं भंडारे में हाजिरी
– पूर्व मंत्री गोपाल कांडा करेंगे भंडारे का शुभारंभ

सिरसा। उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्र श्री बाबा तारा जी कुटिया (श्री तारकेश्वरम धाम) में बड़ी संख्या में कांवड़िए पहुंचे रहे हैं। श्री बाबा तारा जी कुटिया में पूर्व मंत्री गोपाल कांडा एवं मुख्य सेवक गोबिंद कांडा द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही श्री बाबा तारा जी कुटिया में कांवड़ियों के लिए विश्राम और भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त अंबेडकर चौक स्थित तुला राम झुंथरा धर्मशाला में भी श्री बाबा तारा जी कुटिया के तत्वावधान में कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों के लिए खास व्यवस्था की गई है।
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भक्त विश्राम के लिए श्री बाबा तारा कुटिया में पहुंच रहे हैं। कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा स्वयं कांवड़ियों की सेवा में जुट हैं और व्यवस्था का लगातार निरीक्षण भी कर रहे हैं।
गोबिंद कांडा ने बताया कि बाबा श्री तारा जी के आदेशानुसार कांवड यात्रियों की सेवा का कार्य 1998 से चल रहा है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्री श्रद्धालु शिव भक्त है। उनकी सेवा पुनीत कार्य है। हरिद्वार से अपार श्रद्धा, आस्था और समर्पित सेवा से ही कांवड़ लाने का कार्य किया जा सकता है। ऐसी सेवा को नमन करते हुए कांवड़ियों की सेवाश्रुषा के लिए विशेष प्रबंध किए जाते हैं।
गोबिंद कांडा ने बताया कि सावन शिवरात्रि को बाबा तारा जी ने समाधि ली थी। शिवरात्रि को विशाल अटूट भंडारा लगाया जाता है। इस बार 23 जुलाई को भंडारा लगेगा जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं श्री बाबा तारा जी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाल कांडा द्वारा किया जाएगा।
श्री बाबा तारा जी कुटिया पहुंचे कांवड़ियों ने किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने गोपाल कांडा एवं गोबिंद कांडा को साधुवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices