Home » देश » ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
88 Views
आज दिनांक 21.07.2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में ज़िला प्रशासन   के द्वारा जारी किए गए पत्र की अनुपालना में प्राचार्य डॉ सज्जन कुमार जी की अध्यक्षता व डा. प्रीत कौर के संयोजन में  ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विक्रमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में  कहा कि इस तरह के कार्यक्रम  का उद्देश्य सतत विकास को आगे बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका को चिन्हित करना है। महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डा. मोनिका गिल ने बताया कि इस कार्यक्रम में  राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  के इंचार्ज डॉ प्रीत कौर की देख रेख में पौधारोपण का कार्य किया गया जिसमें  विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विक्रमजीत सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर मोनिका गिल, सहायक प्रोफेसर किरण बाला, सहायक प्रोफेसर शिवानी , सहायक प्रोफेसर   रोहताश  , सहायक प्रोफेसर प्रदीप कुमार, डॉ. सतपाल, श्री कपिल कुमार, श्री मुकेश कुमार ने  शिरकत की तथा विद्यार्थियों  ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस  मौके पर कालेज के सभी शैक्षणिक व ग़ैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ साथ  बच्चों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices