Home » देश » कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं दिल्ली पहुंची

कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं दिल्ली पहुंची

Facebook
Twitter
WhatsApp
100 Views

भाजपा की वायदाखिलाफी पर भडक़ी कांग्रेस
दिल्ली की सडक़ों पर उतरकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने फूंका बिगुल, की नारेबाजी
सिरसा। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान दिल्लीवासियों के साथ किए गए वायदों को न निभाने, महिलाओं के प्रति बढ़े उत्पीडऩ तथा बढ़ी महंगाई के खिलाफ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ नई दिल्ली में हल्ला बोला। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के निर्देशानुसार हरियाणा से हजारों की संख्या में दिल्ली पहुंची। इसी कड़ी में सिरसा से कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं दिल्ली पहुंची और भाजपा शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस महिला नेत्री कृष्णा फौगाट ने कहा कि भाजपा ने केवल आमजन को अपनी घोषणाओं से छला है जिसका खामियाजा हर भाजपा शासित प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों का ग्राफ इस बात को प्रमाणित करता है कि भाजपा मातृशक्ति का सम्मान बरकरार रख पाने में असफल साबित हुई है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के शासन में ही बेटियों के प्रति हिंसात्मक घटनाएं भाजपा शासन में ही बढ़ी हैं जिसकी समूची जिम्मेदारी भाजपा की ही है। उन्होंने आह्वान किया कि महिला उत्पीडऩ, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि को नुकसान पहुंचाने सहित तमाम मुद्दों पर कांग्रेस आज भाजपा के खिलाफ मुखर है और इन मुद्दों पर कांग्रेस को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आश्वस्त किया कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices