Home » देश » संत जेवियर स्कूल, सिरसा में अंतर विद्यालय ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

संत जेवियर स्कूल, सिरसा में अंतर विद्यालय ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

सिरसा। जेवियर का ब्रेनियाक शोडाउन फादर टिबुरसियो फेराओ मेमोरियल इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता
सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिरसा में हुई। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के 63 छात्रों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए। तीन चरणों टॉरस, ओरियन और हाइड्रा में प्रतियोगिता हुई। प्रिंसिपल फादर सेल्वराज पीटर ने बताया कि प्रतियोगिता में टॉरस (कक्षा 3 से 5 तक) में  सेंट ज़ेवियर स्कूल बठिंडा (प्रथम), सेंट ज़ेवियर स्कूल रामपुरा फूल द्वितीय व सेंट जोसेफ  स्कूल डबवाली तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार ओरियन (कक्षा 6 से 8 तक) में सेंट ज़ेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरसा प्रथम, सेंट ज़ेवियर स्कूल रामपुरा फूल द्वितीय व सेंट जोसेफ  हाई स्कूल डबवाली तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार हाइड्रा (कक्षा 9 से 10 तक) में सेंट ज़ेवियर स्कूल बठिंडा प्रथम, सेंट ज़ेवियर स्कूल रामपुरा फूल द्वितीय व सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर स्कूल हिसार तृतीय स्थान पर रहे। फादर रेमी कार्डोजो मुख्य अतिथि ने विजेताओं को बधाई दी और मेजबान स्कूल के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि प्रोफेसर डा. जय प्रकाश, निदेशक जेसीडी विद्यापीठ ने प्रतियोगिता की प्रशंसा की और कहा कि यह छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और नए ज्ञान को प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की उम्मीद जताई। प्रिंसिपल फादर सेल्वराज पीटर ने आए हुए सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स का धन्यवाद किया। फादर मैनेजर डोमिनिक फाल्कन ने सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices