Home » देश » राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन शिप

राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन शिप

Facebook
Twitter
WhatsApp
128 Views
15 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियन शिप की 58  किलोग्राम अंडर 15 नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित  हरियाणा राज्य का नेतृत्व करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां की छात्रा दिव्यम कम्बोज ने सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है | विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद रोज ने बताया कि  दिव्यम कम्बोज हरियाणा के कुश्ती के चुनिंदा खिलाड़ियों में अग्रणी भूमिका निभा रही है | हमे पूरा विश्वास था कि दिव्यम की मेहनत एक दिन जरूर रंग लाएगी और स्कूल के साथ साथ हरियाणा प्रदेश की झोली में सिल्वर मैडल दे कर जिला सिरसा व भरोखां स्कूल  को गौरवांवित किया है | इस अवसर पर दिव्यम कम्बोज को स्कूल के शारीरिक शिक्षक देव कम्बोज ,ज्योति प्रीत ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिस तरह दिव्यम कम्बोज कुश्ती में मेहनत कर रही है एक दिन ओलम्पिक खेलो में अपना परचम लहरायेगी | स्कूल की इस छात्रा को शुभकामनाये देते हुए अध्यापक गणो में अनीता रानी ,कुलदीप सिंह, जितेंदर गिरी,राजविंदर कौर,डॉ. सुशीला रानी,डॉ. नीतू ,रीतू माहोर , सुमन बाला ,मनजिंदर कौर, किरण , अनिशा मेहता ,प्रवीन कुमार, अमित कुमार, अंकु, हनुमान शर्मा, सुर्मिला कम्बोज, सुष्मा कम्बोज, सोहन लाल ,कुमारी संतोष , दलजीत भंगु ,जीमन चौधरी ,दीपक कुमारी,सीमा कम्बोज,साहिब सिंह, सरपंच सनेह लता ,सरपंच मिलखराज कम्बोज आदि ने दिव्यम के उज्जवल भविष्य की कामना की |

—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices