Home » देश » महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में भाजपा विफल : कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट

महिलाओं को सुरक्षा दे पाने में भाजपा विफल : कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट

Facebook
Twitter
WhatsApp
160 Views

कांग्रेस ने भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ आरंभ किया रक्त हस्ताक्षर अभियान
सिरसा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने बुधवार को भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मुखर होते हुए न्याय रक्त हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया। इस अभियान के तहत जिलाभर से आई महिलाओं ने रक्त हस्ताक्षर का पोस्टर लहराते हुए केंद्र व प्रदेश में भाजपा की नीतियों के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा व प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के दिशा निर्देशानुसार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में अनेकानेक
महिलाओं ने इस अभियान के तहत महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा देने, न्याय देने और महिलाओं के प्रति उत्पीडऩ के आरोपियों को कठोर दंड की मांग करते हुए कहा कि भाजपानीत शासन में जिस प्रकार महिलाओं के प्रति हिंसात्मक घटनाओं में इजाफा हुआ है, उससे बहन बेटियां स्वयं को कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं करती। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि स्वयं को विकास की पक्षधर कहने वाली भाजपा सरकार के पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल में हरियाणा में महिला उत्पीडऩ के केसों में जितनी बढ़ौतरी हुई है, वह पहले किसी भी शासन में नहीं थी। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में देश प्रदेश में महिलाओं में असुरक्षा की भावना का पनपना इसी बात का संकेत है कि भाजपा शासन बहन बेटियों की सुरक्षा कर पाने में पूर्णत: विफल हुआ है। फौगाट ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ सडक़ से संसद तक संघर्षरत है और इसे सत्तासीन किए जाने तक ये संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices