Home » देश » नगर परिषद ने शॉपिंंग मॉल के सपने दिखाकर दुकानदारों को लूटा

नगर परिषद ने शॉपिंंग मॉल के सपने दिखाकर दुकानदारों को लूटा

Facebook
Twitter
WhatsApp
143 Views

टे्रड टावर के दुकानदार बोले,
भाजपा जिला सचिव को सौंपा कैबिनेट मंत्री के नाम ज्ञापन
सिरसा। ट्रेड टावर मार्केट के दुकानदारों ने ट्रेड टावर मार्केट के नाम पर दुकानदारों से हुई ठगी को लेकर भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। दुकानदारों रमेश कुमार, मनीष कुमार, गोल्ड मेहता, राजकुमार, रोहताश, जोगिंद्र कंबोज, राजेश कुमार, राजकुमार, पूूजारानी, संदीप कुमार, चिक्की मेहता, रामकिशन, सतपाल सहित अन्य ने बताया कि हम समस्त ट्रेड टावर मार्केट दुकानदार नगर परिषद् की ठगी का शिकार हैं। दरअसल नगर परिषद् ने वर्ष 2011-12 में एक शापिंग मॉल का नक्शा दिखाते हुए मनचाहे दामों पर न दुकानों की बोली करवा दी। नक्शे के अनुसार बेसमेंट में पार्किंग, पहली व दूसरी मंजिल पर बड़े-बड़े शोरूम, तृतीय मंजिल पर नगर परिषद् का कार्यालय बनाया जाना था। मार्किट के बहुत बुरे हालात है। ना ही पानी, ना ही सीवरेज व ना ही कोई सफाई है। 2013-14 से ही सभी दुकानदारों ने बहुत बार कमेटी के चक्कर लगाए और कमेटी वालों को ट्रेड टावर बनाने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सभी दुकानदार किराया भी नियमित भरते रहे, लेकिन लगभग 6 साल के लम्बे इंतजार के बाद जब निर्माण नहीं हुआ तो दुकानदारों ने नगर परिषद् व जिला प्रशासन को लिखित मे पत्र देते हुए मजबूरन किराया बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि ट्रेड टावर मार्केट का नक्शा नक्शा नवीश विवेक खन्ना से 6 से 7 लाख रूपये में बनवाया गया था। उस नक्शे के हिसाब से ट्रेड टावर मार्केट का निर्माण नहीं हुआ। नगर परिषद् व जिला प्रशासन सिरसा से बार-बार नक्शे अनुसार निर्माण करवाने का आग्रह भी किया गया। मामला सीएम विंडो और स्थानीय सभी नेताओं के माध्यम से सीएम तक पहुंचाया गया, लेकिन कोई भी कार्यवाही नही हुई। यहां तक कि सीएम विंडो से हितेश खुराना व कष्ट निवारण समिति के तत्कालिन चेयरमैन कृष्ण बेदी ने भी दुकानदारों के साथ नगर परिषद् की ठगी को मानते हुए उचित कार्यवाही का विश्वास दिलाया और कृष्ण बेदी ने तत्कालीन डीसी प्रभजोत सिंह को निर्देश भी दिए। कि जब तक मामले की जांच सीएम फ्लाईंग से नहीं हो जाती, तब तक दुकानदारों से किराया न लिया जाए, लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि 2011-12 में जो दुकाने सब्जबाग दिखाकर 7 हजार से 15 हजार रूपये प्रतिमाह किराये पर दी थी। वही दुकानें 2019 में मात्र 3 हजार रूपये में प्रति माह किराये पर दे दी। जो दुकाने कमेटी को दुकानदारों द्वारा किराया न भर पाने के कारण वापिस कर दी गई थी, उन दुकानों की बोली 2024 में दोबारा करवाई गई। उसमें भी दुकानें 3000 रुपए किराये पर चढ़ाई गई। 2025 में जो उपर की दुकानें हैं, उनकी सिक्योरिटी 3 लाख से घटाकर डेढ़ लाख कर दी गई और दुकानों का किराया मात्र 2000-2100 रूपए है। मार्किट कामयाब ना होने के कारण और कमेटी द्वारा दुकानदारों को इतना बड़ा व बढय़िा नक्शा दिखाकर लूटा गया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री से मांग की कि वे स्वयं इस मार्केट का निरीक्षण करें और मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ  कार्यवाही करते हुए हमें न्याय दिलाया जाए। भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोसन ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या को मंत्री के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा जाएगा और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices