Home » देश » एचएसजीपीसी प्रधान ने सभी चेयरमैन किए भंग: अंग्रेज सिंह

एचएसजीपीसी प्रधान ने सभी चेयरमैन किए भंग: अंग्रेज सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
71 Views

सिरसा। हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव अंग्रेज सिंह रानियां ने बताया कि प्रधान जगदीश झींडा ने कमेटी के सभी चेयरमैनों को भंग कर दिया है, जिन्होंने चुनावों में धर्म प्रचारक चेयरमैन दादूवाल को हराया। यह जानकारी उन्होंने सूरतगढिय़ा बाजार स्थित गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए दी। उन्होंने कहा कि दादूवाल बताए कि उन्होंने सिक्खी का कहां प्रचार किया। अंग्रेज सिंह ने कहा कि वे कमेटी मैंबर को दबाकर रखना चाहते हंै, ताकि कोई उनके खिलाफ न बोले। यही नहीं धर्म प्रचार के कर्मचारियों को उन्होंने चुनावों में प्रचार में इस्तेमाल किया, जोकि किसी सूरत में बर्दाश्त योग्य नहीं। उन्होंने कहा कि जनरल हाऊस में बनी जांच कमेटी और बजट कमेटी अपना कार्य सुचारू रूप से करती रहेगी। अंग्रेज सिंह ने कहा कि जल्द ही पिछला लेखा-जोखा संगत के समक्ष रखा जाएगा। जिस किसी ने भी सिक्ख कौम के पैसे का गलत इस्तेमाल किया, उसका नाम संगत के समक्ष सार्वजनिक किया जाएगा। यही नहीं गुरुघर का पैसा खाने वालों के नाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे, ताकि धर्म की आड़ में गलत काम करने वालों का पर्दाफाश हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices