सिरसा। उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो सोवत है…भजन गाते हुए प्रभु भक्तों की टोली प्रतिदिन की तरह श्री शिव मंदिर गांधी कॉलोनी से संध्या फेरी प्रारंभ की गई। नगर वासियों को संध्या बेला में प्रभु के साथ जोडऩे के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से अलख जगाई गई। संपूर्ण मोहल्ला भ्रमण करते हुए संध्या फेरी सभी नगर वासियों को प्रभु नाम से जोड़ रही है। इस अवसर पर दिव्या ज्योति जागृति संस्थान के प्रवक्ता स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने बताया के संस्थान की ओर से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 5 सितंबर से 11 सितंबर तक अनाज मंडी शेड नंबर एक सिरसा में होने जा रहा है। उसी के उपलक्ष्य में यह संध्या फेरियों का सिलसिला चल रहा है। सभी शहर वासियों को प्रभु का आमंत्रण दिया गया, ताकि सभी कथा पंडाल में पहुंचे कर अपना जीवन को सफल कर सके। भगवान श्री कृष्णा की कथा हर वर्ग के लिए कल्याणकारी है। आज हमारा युवा वर्ग अपने जीवन संग्राम में हारता जा रहा है। जब तक हमारे जीवन के अंदर यह मोह वृत्ति रहेगी, तब तक हम अपने जीवन संग्राम को कभी भी जीत नहीं सकते और इन मोह वृत्तियों का नाश करने के लिए जरूरत है तत्ववेत्ता श्री कृष्णा सदृश्य सतगुरु का होना अनिवार्य है। दलदल में फंसे किसी व्यक्ति को वही बाहर निकाल सकता है, जो स्वयं उस दलदल के बाहर हो और पीडि़त व्यक्ति को खींच निकालने का जिसके पास समर्थ हो। संसार की माया भी एक दलदल ही है और श्री कृष्णा मायापति होने के कारण माया से सर्वथा निर्लिप्त है। यही कारण था कि ब्रह्म ज्ञान द्वारा अर्जुन को मोह अज्ञान रूपी दलदल से बाहर निकाल लाए। आज भी हमारे समाज को ऐसे ही तत्व वेत्ता ब्रह्म ज्ञानी सतगुरु की आवश्यकता है, जो आज हमारी भटकती हुई युवा पीढ़ी को सही मार्ग दे सके। ऐसे ही जीवन के सूत्र बताने के लिए हमारे बीच पहुंच रही है साध्वी भगवताचार्य कालिंदी भारती। इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे आत्म रोहिल्ला, महेश मेहता, नरेश गोयल, सतपाल चावला, सुभाष मक्कड़, मदन टोकसिया, चनन मेहता और पंडित प्रहलाद राय शर्मा द्वारा पूजन का कार्य संपन्न किया गया और प्रभु की आरती से संध्या फेरी का समापन हुआ।
भगवान श्रीकृष्ण की कथा हर वर्ग के लिए कल्याणकारी: स्वामी प्रेम प्रकाशानंद
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026