Home » देश » बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी संस्कार देना जरूरी: अनिल गोयल

बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी संस्कार देना जरूरी: अनिल गोयल

Facebook
Twitter
WhatsApp
90 Views

द आर्यन स्कूल में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार
सिरसा। द आर्यन स्कूल में तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल प्रिंसीपल श्वेता माहेश्वरी ने सभी बच्चों व स्टाफ को हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज उत्सव सौंदर्य और प्रेम के उत्सव के साथ एक धर्म का उत्सव है। इसमें सभी सुहागिनी महिलाओं का एक मंच आने का अवसर मिलता है। हम सभी के लिए यह एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुरातन रीति-रिवाज लगभग विलुप्त होते जा रहे हैं। उनमें तीज महोत्सव काफी मायने रखता है। इससे महिलाएं अपनी पौराणिक संस्कृति से जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त कर रही हैं। इस मौके पर स्कूल डायरेक्टर अनिल गोयल, राकेश गोयल, चारू गोयल, मीनू सभरवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि वर्तमान समय में बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी सही संस्कार देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सही संस्कार मिलने से समाज भी सुधरेगा और सरकार को भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तीज का पर्व नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं द्वारा बड़े उल्लास और आस्था के साथ मनाया जाता है। तीज हमारे समाज में नारी की भूमिका और उसकी आंतरिक शक्ति का उत्सव है। तीज का त्योहार हमें प्रकृति, प्रेम और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की जीवंतता और हमारी परंपराओं की गहराई को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि जिस प्रकार वे अपने झूले को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, ठीक उसी प्रकार अपनी मेहनत से अपने आप को भी जीवन की नई ऊंचायों पर भी ले जाने का प्रयास करें। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे पतंग उड़ाना, झूला झुलाना, डांस व म्यूजिक, मेहंदी लगाना करवाई गई, जिनमें बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं ने भी फुल मस्ती की और कार्यक्रम का जमकर लुत्फ उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
फोटो:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices