Home » देश » संतपाल सोनी सर्वसम्मति से बने हरियाणा स्वर्णकार संघ के शहरी प्रधान

संतपाल सोनी सर्वसम्मति से बने हरियाणा स्वर्णकार संघ के शहरी प्रधान

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

सिरसा। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ (3545) के तत्वावधान में स्वर्णकार संघ हरियाणा के अंतर्गत हरियाणा स्वर्णकार संघ के उपाध्यक्ष राजेश सोनी की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में शहरी प्रधान नियुक्त करने को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सोनी, जिलाध्यक्ष प्रभु चोपटा, सोनी धर्मशाला के पूर्व प्रधान जगदीश जे आर, पूर्व प्रधान रमेश काका, पूर्व कोषाध्यक्ष संतपाल, ओमप्रकाश डाबर एवं सुरजीत सोनी प्रधान दुर्गा मंदिर, पूर्व प्रधान देवेंद्र सोनी सहित समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। हरियाणा स्वर्णकार संघ के महासचिव गुरदीव चड्ढा ने कहा कि सिरसा में एक शहरी प्रधान की आवश्यकता थी, जोकि स्वर्णकारों के हितों का ध्यान रख सके।
सभी ने ध्वनिमत से संतपाल सोनी को शहरी प्रधान घोषित किया और संतपाल को कार्यकारिणी बनाने का अधिकार दिया। सभी उपस्थित सदस्यों मनोज सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुरेश सोनी, मदनलाल सोनी, विक्रम सोनी, सुरेंद्र सोनी नारनौली, अनिल फेफाना वाले, दिनेश सोनी, इंद्र सोनी, सुरेंद्र सोनी भूण, राजकुमार भूण, अमित सोनी भूण, बोबी सोनी, भूपेंद्र सोनी, संतोष सोनी, राजेंद्र राजलीवाले, जगदीश सोनी झींगा वाले ने संतपाल सोना का अनुमोदन किया। कस्तूर ने ध्वनिमत से इसे पास किया। संतपाल सोनी ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेवारी पर संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वर्णकारों के हितों के लिए तन-मन-धन से सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर किशोर लाल सोनी, लीलाधर सोनी, सुनील सोनी, सुरेंद्र सोनी, राधेश्याम सोनी, देवेंद्र सोनी, इंद्र झींगा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices