77 Views
डबवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने लड़ाई झगड़े के एक 09 साल पुराने मामले में गांव चौटाला से एक पी.ओ. को काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने बताया पी.ओ. की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ बब्लू पुत्र रामस्वरूप निवासी चौटाला के रूप में हुई है । आरोपी इससे पहले अदालत से अभियोग न. 86/2016 में धारा 148, 149, 323 व 506 IPC थाना सदर डबवाली में पी.ओ. घोषित था । आरोपी को अभियोग न. 506/2024 धारा 174 A के तहत काबू कर अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।
Post Views: 66


