गफलतबाजी से पिकअप चलाता आ रहा था चालक
चौकी चौटाला पुलिस ने रुकवाकर चेक किया तो पिकअप में निर्दयता पूर्वक भरे थे 11 पशु, तीन की हो चुकी थी मौत*दो आरोपियों को पिकअप सहित काबू कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग किया दर्ज
। डबवाली पुलिस द्वारा अपराधियों पर कसा हुआ शिकंजा और कड़ा होता जा रहा है । जिसके तहत विभिन्न मामलों में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है । जिसके तहत चौकी चौटाला पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र काहन सिंह व जगदेव राम पुत्र राजा राम वासियान मेहना जिला मुक्तसर पंजाब के रूप में हुई है ।
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 23.07.2025 को वे स्वयं अपनी टीम के साथ रतनपुरा बाईपास भारतमाला पुल गांव चौटाला पर रात्रि गश्त पड़ताल अपराध व नाकाबंदी के दौरान मौजूद थे कि इसी दौरान रतनपुरा की तरफ से एक पिकअप चालक अपनी पिकअप को गफलत बाजी से चलाता हुआ आ रहा था जिसे रुकवाकर चेक किया तो पिकअप में 11 पशु ( कटड़े-कटड़ी) निर्दयतापूर्वक ठूंस ठूंस कर भरे थे । जिनको बारीकी से चेक किया गया तो निर्दयतापूर्वक स्थिति में होने से 03 पशुओं की मृत्यु हो गई थी । जिस पर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई व पिकअप को कब्जा पुलिस में लिया गया । पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा ।


