स्कूली बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छठा
सिरसा। स्थानीय पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल सिरसा में शुक्रवार को
पारंपरिक तरीके और उत्साह के साथ हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती की वंदना से हुई। छात्र छात्राओं ने हरियाणवी और पंजाबी लोकगीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्रों में सजे विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों की छठा बिखेरी और वातावरण को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान ही विशेष पतंगबाजी भी हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकाश में लहराती रंग-बिरंगी पतंगों ने विद्यालय प्रांगण को उत्सवमयी रूप दे दिया और बच्चों के चेहरे पर उल्लास की चमक दिखाई दी। विद्यालय परिसर में लगाए गए झूलों का जहां विद्यार्थियों ने खूब आनंद उठाया वहीं छात्राओं ने मेहंदी और कंगन सजावट प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूली प्राचार्य नरेंद्र सिंह दहिया ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को हरियाली तीज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए हरियाणा में इसके महत्व को भी समझाया। भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं पर आधारित विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के लिए प्राचार्य नरेंद्र दहिया ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुडऩे का अवसर मिलता है और उनके भीतर परंपराओं के प्रति सम्मान और जिज्ञासा दोनों का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूली स्टाफ का भी योगदान रहा।
पुलिस डीएवी स्कूल में हुआ हरियाली तीज पर्व का रंगारंग आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026