Home » देश » हजारों कार्यकर्ताओं ने न्याय महासम्मेलन में पहुंचकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत किए : विधायक चंद्रप्रकाश

हजारों कार्यकर्ताओं ने न्याय महासम्मेलन में पहुंचकर राहुल गांधी के हाथ मजबूत किए : विधायक चंद्रप्रकाश

Facebook
Twitter
WhatsApp
78 Views

– हजारों कार्यकर्ताओं ने ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय महासम्मेलन में शिरकत करके नया इतिहास रचा : विधायक चंद्रप्रकाश
– न्याय महासम्मेलन में राहुल गांधी ने भरी हुंकार, ओबीसी की भागीदारी का सपना होगा पूरा : विधायक चंद्रप्रकाश

मंडी आदमपुर / हिसार : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व भागीदारी न्याय महासम्मेलन में मंडी आदमपुर, नलवा, हिसार व बरवाला सहित हिसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। विधायक चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में मंडी आदमपुर व हिसार से बसों व अपने निजी वाहनों में सवार होकर हजारों कार्यकर्ता मुंढाल पुल के पास एकत्र हुए और यहां से विशाल जत्था तालकटोरा स्टेडियम के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देखने लायक रहा।
विधायक चंद्रप्रकाश ने बताया कि न्याय महासम्मेलन में हजारों कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पिछड़ों व गरीबों के मसीहा एवं न्याय योद्धा राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने का काम किया। लोकसभा सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछड़े, गरीब, मजदूर व वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करते हुए स्पष्ट किया कि ओबीसी समाज के राजनीति में मजबूत नेतृत्व, समता, समानता, उन्नति और भागीदारी का सपना अवश्य पूरा होगा। राहुल गांधी ने कहा कि हम ओबीसी वर्ग को सम्मान और भागीदारी दिलाने के लिए आवाज उठाते रहेंगे और अधिकार व न्याय के लिए लड़ते रहेंगे।
चंद्रप्रकाश ने बताया कि अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने आह्वान किया कि हमें एकजुट होकर लडऩा होगा। ओबीसी की जाति जनगणना होनी चाहिए यह कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई। इसलिए हम सभी को राहुल गांधी का साथ देना होगा। विधायक चंद्रप्रकाश ने बताया कि इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिन्द ने भी ओबीसी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात कही।
विधायक चंद्रप्रकाश ने न्याय महासम्मेलन के उपरांत वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने पिछड़े व शोषित वर्ग की आवाज बुलंद करके जनता के दिलों में विशेष जगह बना ली है। जाति जनगणना के लिए भी उन्होंने संसद व जनता के बीच पहुंचकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पिछड़ों व गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। इसके विपरीत भाजपा सरकार केवल राजनीतिक रोटियां सेक रही है, उसका पिछड़ा वर्ग से कोई सरोकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices