– जिला स्तरीय तीज उत्सव कार्यक्रम में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बतौर मुख्यअतिथि की शिरकत
– बोले, महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद की बिक्री के लिए सांझा बाजार खोल रही सरकार, फतेहाबाद और करनाल में हुई शुरुआत
– जिले में बेस्ट महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सरकार द्वारा हर गांव में महिला सांस्कृतिक केंद्र खोले जाएंगे। इन सांस्कृतिक केंद्रों में सामान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में खोले जाने वाले इन सांस्कृतिक केंद्रों में महिलाएं कला और संस्कृति को बढावा देने वाली नृत्य, भजन-संगीत जैसी गतिविधियां कर पाएगी। आज सिरसा में आठ महिला सांस्कृतिक केंद्र की शुरुआत की गई है। इसके अलावा 86 ई-लाईब्रेरी भी खोली गई है। उन्होंने तीज उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई-नई योजनाएं लागू की जा रही है, जिससे महिलाएं और सशक्त हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए 25 नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के चुनाव में 65 प्रतिषत महिलाएं चुनी गई है, आज हवाई जहाज उड़ाने से लेकर सैन्य क्षेत्र में भी महिला शक्ति अगुवाई कर रही है।
वे सोमवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय तीज उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए अलग-अलग उत्पाद के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कैबिनेट मंत्री ने दो छात्राओं को सराहनीय प्रस्तुति पर नकद राशि देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय तीज उत्सव समारोह का लाइव टेलिकास्ट भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्यअतिथि षिरकत की।
कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा, जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र, भाजपा प्रदेष संगठन सचिव सुरेंद्र आर्य, भाजपा डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, भाजपा नेत्री निताषा सिहाग, हनुमान कुंड्डु, नगर पार्षद सुमन शर्मा, बिमला सिंवर, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता गौरव शर्मा, डीपीएम दयानंद जांगड़ा, चिमन भारतीय, मैनपाल व कई गांवों की महिला सरपंच मुख्य रूप से उपस्थित रही। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में जिले में बेस्ट प्रदर्शन करने तीन महिला स्वयं सहायता समूहों को एक लाख, 50 हजार व 25 हजार के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपस्थित महिलाओं को तीज के त्योहार पर दी जाने वाली सम्मान स्वरूप कोथली भी प्रदान की।
मुख्यअतिथि श्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं के उत्थान व उनकी शिक्षा पर जोर दे रही है। गांवों में पढी लिखी पंचायतों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई। प्रदेश सरकार ने राशन डिपो में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है तथा अब बेटियों को शिक्षित करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने हर 20 किलोमीटर पर गर्ल्स कॉलेज खोले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में जब वे परिवहन मंत्री थे तो उन्होंने गांव से कॉलेज और विश्वविद्यालय तक बेटियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था शुरू की थी।
श्री पंवार ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला उत्थान के लिए काम करते हुए पांच करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा, जिसमें से तीन करोड़ का लक्ष्य हासिल भी कर लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने भी पांच लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से दो लाख 10 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है, उन्हें आठ लाख के ड्रोन निःषुल्क दिए गए हैं।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार ने बताया कि हरियाणा में 66 हजार स्वयं सहायता समूह काम कर रहे हैं। इन समूह के सामने सबसे बड़ी समस्या तैयार किए गए उत्पाद की बिक्री की आती है। सरकार ने इसका समाधान करते हुए सांझा बाजार बनाने का कार्य शुरू किया है। करनाल और फतेहाबाद में तो सांझा बाजार शुरू कर दिया है, जहां कोई भी स्वयं सहायता समूह अपना उत्पाद बेच सकता है। भविष्य में इस व्यवस्था को और मजबूत करें ताकि मार्केटिंग की समस्या न आए।
इस अवसर पर उन्होंने सिरसा के स्वयं सहायता समूह के तीन सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह को सम्मानित भी किया, जिसमें गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह को एक लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया। दूसरा पुरस्कार शहीद भगत सिंह महिला स्वयं सहायता समूह को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीसरा पुरस्कार सतगुरु महिला स्वयं सहायता समूह को दिया गया, जिसके तहत 25 हजार रुपये की राशि दी गई।
हर गांव में खोले जाएंगे महिला सांस्कृतिक केंद्र: कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026