Home » देश » पुलिस बिखेर रही परिवारों में खुशियां

पुलिस बिखेर रही परिवारों में खुशियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
134 Views

यातायात पुलिस कालांवाली में राइडर पर तैनात होमगार्ड जवानों ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से बिछड़े बच्चे को परिजनों से मिलवाया

परिजन अपने खोये हुए बच्चे को वापिस पाकर हुए खुश व की डबवाली पुलिस की सराहना

 डबवाली पुलिस द्वारा जिला भर में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कार्रवाई करते हुए सभी थाना एवं चौकियों ने तत्परता दिखाते हुए खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है । । इस ऑपरेशन में एक नया आयाम स्थापित करते हुए थाना कालांवाली में राइडर पर तैनात दो होमगार्ड जवानों ने परिवार से बिछड़े बच्चे को उसके परिजनों से मिलवानें का सराहनीय कार्य किया है । । अपने बिछड़े हुई बच्चे को वापिस पाकर अभिभावक खुश हुये व डबवाली पुलिस का तहेदिल से धन्यवाद किया ।

इस मामले में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रभारी यातायात पुलिस कालांवाली उप नि. भूप सिंह ने बताया कि ट्रैफिक राइडर न. 06 पर तैनात दो होमगार्ड जवानों राजकुमार व कृष्ण लाल रात्रि गश्त पड़ताल अपराध के लिए शहर कालांवाली में मौजूद थे कि उन्हें एफसीआई गोदाम ओवरब्रिज रोड़ी रोड़ कालांवाली के नजदीक उन्हें रात के 1.30 बजे एक 6 साल का बच्चा लावारिस हालात में मिला । जिसने अपना नाम घोलू बताया । जो उन्होंने बच्चे के परिजनों की तलाश के लिए शहर कालांवाली में जगह जगह पर पूछताछ शुरू की । जो पूछताछ करते हुए वे नई अनाज मंडी कालांवाली में पहुचे तो वहां अस्थाई रूप से रह रहे एक परिवार से पूछताछ की तो करतार सिंह जो बच्चे का दादा है,ने बताया कि बच्चे की मां की मौत हो चुकी है और वह उसके पास ही रहता है । जो सोते समय उसका पोता कहीं चला गया था । जो होमगार्ड के जवानों ने बच्चे को सकुशल उसके दादा के हवाले किया और उसका ध्यान रखने की हिदायत दी गई ।

उन्होने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आस-पास क्षेत्र में यदि मूक बधिर या गुमशुदा छोटे बच्चे या मानसिक तौर पर बीमारी की स्थिति में नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचित करें । इसके अलावा खोया-पाया पोर्टल पर गुमशुदा व्यक्ति या बच्चे से संबंधित उसकी फोटो या वीडियो भी डाली जा सकती है । यह पोर्टल सोशल नेटवर्किंग साइट की तरह काम करेगा । कोई भी व्यक्ति इस पोर्टल पर जाकर गुमशुदा बच्चों या मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की फोटो और उससे संबंधित जानकारी डाल कर किसी असहाय परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा सकते हो । पुलिस प्रशासन ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा है कि यदि आपके आसपास मानसिक परेशानी, शारीरिक बिमारी या किसी अन्य कारणवश अगर कोई बच्चा,महिला या मूक बधिर अपने परिवार से बिछड़ गया है,और वह अपने परिवार तक पहुँचने में सक्षम नही है,तो ऐसे बच्चों का पूर्ण विवरण जुटाकर उनको वेरीफाई कर अपने मोबाइल फोन में खोया-पाया एप में डाउनलोड उनका विवरण फोटो सहित दर्ज करें ताकि एप के माध्यम से गुमशुदा महिला,  पुरुष व बच्चे के बारे में परिजनों तक जानकारी पहुंच सके । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices