Home » देश » चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चौकी चौटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
112 Views

गांव अबूबशहर में तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला करने व जान से मारने की धमकी देने की वारदात में वांछित चार आरोपी किए काबू

आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग शुदा लोहा रॉड की बरामद

 डबवाली पुलिस की तत्परता और कुशलता के कारण अपराधियों में भय का माहौल है । अपराधियों की धरपकड़ में डबवाली पुलिस लगातार कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर कमरतोड़ एक्शन लिया जा रहा है । इसी अभियान को एक नई दिशा देते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने गांव अबूबशहर में तेजधार हथियार से हमला करने की वारदात में वांछित चार आरोपियों हेमन्त उर्फ आती पुत्र जगदीश, अजय पुत्र छिन्द्र उर्फ माकड़, रवि कुमार पुत्र छिन्द्र व सन्दीप कुमार पुत्र सतपाल वासियान अबूबशहर को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 24.07.2025 को विष्णु पुत्र माडू राम निवासी अबूबशहर के ब्यान पर दिनांक 23.07.2025 को जब वह अबूबशहर में राज कनाल पर शिव मंदिर में शिवरात्रि देखने गया था । जो वहां पर आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी । जिस पर थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान एएसआई बेअंत सिंह चौकी चौटाला ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इससे पहले तीन आरोपियों विनोद कुमार उर्फ मोटू पुत्र सोमनाथ निवासी मसीतां व बिन्द्र कुमार पुत्र प्रेम कुमार निवासी अबूबशहर और श्रवण कुमार पुत्र बाबूराम निवासी अबूबशहर को काबू कर वारदात में प्रयोग शुदा हथियार बरामद किए जा चुके हैं । जो अब वारदात में वांछित चार आरोपियों को काबू कर वारदात में प्रयोग शुदा लोहा राड बरामद की गयी है । आरोपियों हेमंत उर्फ आती, सन्दीप कुमार, रवि कुमार व अजय को अदालत में पेश किया जाएगा व पुलिस रिमांड हासिल कर आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर मामले से जुड़े और तथ्यों का पता लगाया जाएगा व अन्य आरोपियों के नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices